श्री श्री 1008 सतगुरु बंदीछोड़ हरिहरानंद अवधूत महाराज जी की दिव्य स्मृति में आयोजित

तिथि: 27 से 30 जनवरी | स्थान: दरबार साहेब, खरड़ अलीपुर, हिसार, हरियाणा

हर वर्ष की भाँति, इस वर्ष भी श्री श्री 1008 सतगुरु बंदीछोड़ हरिहरानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में आयोजित निर्वाण महोत्सव अपने आप में आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम बन गया। 27 से 30 जनवरी तक आयोजित इस दिव्य महोत्सव में देशभर से 10,000 से भी अधिक श्रद्धालु प्रेम और भक्ति भाव से दरबार साहेब खरड़धाम पहुंचे और इस पावन अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

धार्मिक आयोजन और आध्यात्मिक गतिविधियाँ:

108 हवन महायज्ञ: अग्नि के समक्ष आहुति देकर आत्मशुद्धि और विश्व कल्याण की कामना।
 

 

108 अखंड अमृतवाणी पाठ: सतगुरु की दिव्य वाणी का निरंतर श्रवण और उच्चारण।